बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय जय नगर 2 नगर क्षेत्र बरहज में अराजकतत्वो द्वारा विद्यालय परिसर में लगे पौधों जो कि वृक्ष का रूप ले चुके थे उसे तोड़ दिया गया, स्कूल के मल्टीपल हैंड वास के टोटी को तोड़ दिया गया है, विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस ने अपने उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए बताया कि परिसर में लगे सभी पौधों को अराजकतत्वों द्वारा तोड़ दिया गया है।
त्रिपाठी ने बताया कि कई बार नगर पालिका प्रशासन को और अपने विभाग को सूचित कर चुके है कि विद्यालय की बाउंड्रीवाल बहुत ही नीचे होने पर अराजकतत्व आसानी से विद्यालय में घुस जाते है,अगर बाउंड्रीवाल ऊँचा होता तो विद्यालय सुरक्षित हो जाता लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
प्रिंस त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि विद्यालय में दो बार चोरी भी हो चुकी हैं जिसमें थाना पर प्राथमिकी दर्ज करायी जा चुकी हैं लेकिन कोई कार्रवाई आज तक नहीं हुई
हमारे द्वारा विद्यालय को सजाने का काम होता है और जैसे ही विद्यालय सुन्दर और स्वच्छ दिखना शुरू होता है तब तक कोई न कोई अराजकतावादी विद्यालय को क्षतिग्रस्त कर देते हैं जो कि बहुत ही घृणित व निन्दनीय कार्य है।
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…