दो दिवसीय आइपीएम उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण का शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार के क़ृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन वनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय के तत्वाधान में जैविक भवन, गोरखपुर द्वारा आईपीएम पर दो दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम (खरीफ 2024-25) का शुभारंभ सोमवार को किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन उप निदेशक कृषि, डॉ. राकेश कुमार सिंह, जिला क़ृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. बृजेश कुमार चौधरी एवं अजय दीप सिंह द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के तकनीकी सत्र का आरंभ केंद्र के प्रभारी अधिकारी राजेंद्र कुमार द्वारा आईपीएम को रेखांकित करते हुए मित्र कीट व शत्रु कीट के पहचान एवं उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
इस सन्दर्भ मे वैज्ञानिक कुमारी जयंती ने कीटनाशकों का मनुष्य पर होने वाले दुष्प्रभाव एवं आईपीएम के व्यवहारिक, यांत्रिक विधि के विषय में जानकारी दी।
केंद्र की वैज्ञानिक लेखाश्री ने जैविक विधि एवं ट्राईकोडर्मा के उत्पादन, इसके प्रयोग के विषय में विस्तृत जानकारी दी एवं फसलों में लगने वाले उकठा, जड़, सड़न आदि रोगों एवं उसके प्रबंधन पर व्याख्यान दिया।
केंद्र की वैज्ञानिक सुश्री श्वेता ने रासायनिक विधि पर व्याख्यान दिया एवं कीटनाशकों के सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण उपयोग पर प्रकाश डाला।
वैज्ञानिक रत्नेश मिश्रा व जटा शंकर पाण्डेय ने क़ृषि पारास्थितकी तंत्र के विषय में बताया साथ ही साथ राज्य सरकार के कर्मचारियों व कीटनाशक डीलरों एवं प्रगीतिशील किसान के साथ धान के खेतों में जाकर मित्र एवं शत्रु कीटों की पहचान करवाई।
केंद्र के वैज्ञानिक मोनल कुमार सिंह ने भारत सरकार के एनपीएसएस ऐप के बारे में जानकारी दी।केंद्र के वैज्ञानिक जटा शंकर पाण्डेय व वरिष्ठ तकनिकी अधिकारी पूनम वर्मा ने केंद्र द्वारा उत्पादित विभिन्न जैव करकों के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर केंद्र के जय प्रकाश सिंह, अजय प्रकाश, ओम प्रकाश एवं रमेश आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पर्व केवल परंपरा निभाने का अवसर नहीं, बल्कि स्वयं को नए सिरे से समझने और जीवन को बेहतर बनाने का निमंत्रण भी हैं।

आस्था से आत्मजागरण तक: देवोत्थान हमें क्या सिखाता है? लेखक: ज्ञानेन्दु रविभूषण द्विवेदीयुवा शोध विद्वान…

3 hours ago

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

12 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

12 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

13 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

13 hours ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

13 hours ago