स्वरोजगार प्रोत्साहन हेतु कौशल सुधार प्रशिक्षण के लिए आनलाईन आवेदन 20 तक करें

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया है कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना में जनपद सन्त कबीर नगर में सामान्य वर्ग के 50 लामार्थियों (ब्यूटीपार्लर हेतु 25 अभ्यर्थी एवं दर्जी हेतु 25 अभ्यर्थी) तथा अनुसूचित जाति के 75 लाभार्थियों (ब्यूटीपार्लर हेतु 25 अभ्यर्थी व दर्जी हेतु 50 अभ्यर्थी) को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किये जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु विभाग की वेबसाइट upkvib.gov.in पर जाकर प्रशिक्षण के निर्धारित पोर्टल पर इच्छुक अभ्यर्थी के द्वारा आनलाईन आवेदन किया जा सकता है। प्राप्त आवेदनों में स्कोर कार्ड के अनुसार प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थी का चयन जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सन्त कबीर नगर के द्वारा किया जायेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र बस्ती द्वारा कराया जायेगा। प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण अवधि 15 दिन हेतु प्रत्येक दिन रु 250/- की दर से छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने का प्राविधान है। ग्रामीण क्षेत्र/नगर पंचायत (जिनकी जनसंख्या 20,000 से अधिक न हो) के आवेदक ही प्रशिक्षण हेतु पात्र होंगे तथा सम्बन्धित अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 45 वर्ष के मध्य होना चाहिये।
इच्छुक अभ्यर्थी आनलाईन आवेदन उपरोक्त पोर्टल पर दिनांक 20 सितंबर 2024 तक कर सकते है।
विस्तुत जानकारी हेतु कार्यालय के सीयूजी नम्बर 9580503132 एवं 7239005969 पर वार्ता कर उचित परामर्श एंव सहयोग प्राप्त किया जा सकता है।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

8 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

9 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

9 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

9 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

9 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

9 hours ago