खुल कर हँसने की वजह कोई
बहुत ख़ास भले ही नही होती,
मुस्कुराकर देखो, यह सारी धरती
हंसती ख़ुश मिज़ाज नज़र आती।
बिना वजह खिल खिलाने से
केवल अपनी ही नहीं, बल्कि
हर किसी की ज़िंदगी में भी
यह हँसी एक रौनक़ लाती।
आँखों में आँसू और शीशे में
शक्ल धुंधली नज़र आती,
यही ज़िंदगी “कभी ख़ुशी
कभी ग़म” भी बतलाती ।
हँसता हुआ चेहरा ख़ूबसूरत लगता,
मुँह बिगाड़ने से क्या मिलेगा दोस्त,
मुँह फुलाया चेहरा रोता नज़र आये,
जीवन जीना है तो बिंदास मुस्कुरायें,
बिंदास मुस्कुराने से तनाव दूर भागे
जीवन में तनाव मिलता आगे आगे,
देखा जाय तो तनाव किसको कम है
अच्छा है या बुरा यह केवल भ्रम है।
वैसे तो मुस्कुराहट जितना बताती है
अक्सर उससे कहीं ज्यादा छुपाती है
आँसुओं का आना कमाल दिखाते हैं
बाहर कम अंदर ख़ूब बरस जाते हैं।
ख़ुशी के लिए अपने आप से ज़्यादा
औरों का ख़याल रखना पड़ता है,
आदित्य दुःख में सुख में हर पल हर
समय ज़िन्दादिल रहना पड़ता है ।
कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
फायरिंग और आगजनी, प्रधान के बेटे पर आरोप कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश…
बृज भूषण शरण सिंह गोंडा/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…
इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…
बलिया/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बैरिया क्षेत्र में हुए सनसनीखेज किन्नर रेखा हत्याकांड…
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…