मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं में आत्मबल मजबूत करना– ज्ञानेंद्र सिंह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति 4.0 का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन लखनऊ में किया गया। इस अवसर पर जनपद में आयोजित गोष्ठी में जनप्रतिनिधिगण और मातृशक्ति ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर लोकभवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया और लोगों ने मुख्यमंत्री का सम्बोधन भी सुना।कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं के आत्मबल को मजबूत करते हुए, उनका सशक्तिकरण करना है। इस प्रकार के कार्यक्रम और गोष्ठी का उद्देश्य मिशन शक्ति के संदेश को घर-घर पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पहले समाज का जोर बेटों की अच्छी परवरिश पर था, लेकिन समाज की सोच में परिवर्तन हुआ है और आज माँ-बाप बेटे और बेटी दोनों को पढ़ाने-लिखाने व बेहतर परवरिश देने का प्रयास करते हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के प्रयासों की चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु सरकार अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है। इसका परिणाम है कि आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे हैं। उन्होंने चंद्रयान व मंगलयान में महिला वैज्ञानिकों की भूमिका का भी उल्लेख किया। विधायक ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे उनका आत्मबल मजबूत होगा और माँ-बाप की भी चिंता कम होगी।
विधायक सदर जय मंगल कनौजियाने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं और नेतृत्वकारी भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं की इसी भूमिका को विस्तार देने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा सदन में 33% आरक्षण के प्रावधान वाला विधेयक पास कराया गया है। सरकार ने इस विधेयक के माध्यम से देश की आधी आबादी का हक उन्हें दिलाया है। उन्होंने महिलाओं से अपील की आप सभी तरह के आलोचनाओं और अवरोधों को दरकिनार कर अपने लक्ष्य की ओर बढ़िए। आपकी सफलता न सिर्फ आपके परिवार और समाज को गौरवान्वित करेगी बल्कि अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का काम करेगी।
विधायक फरेंदा वीरेंद्र चौधरी ने मिशन शक्ति 4.0 की बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं ने अपनी क्षमता को साबित करते हुए आज जीवन के हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। आज की महिला जागरूक हुई है और अपनी सफलता की नई इबारत लिख रही है। इसके लिए महिलाएं बधाई की पात्र हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ पुष्पलता मंगल ने उपस्थित महिलाओं को नवरात्रि की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने व्यक्तिगत जीवन मे आने वाली चुनौतियों की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज मे आगे बढ़ाने के लिए समाज मे समानता का भाव पैदा करना होगा, ताकि महिलाओं के लिए बेहतर वातावरण का निर्माण हो सके।
सभी अतिथियों व मातृशक्ति का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि एक स्त्री अलग-अलग भूमिकाओं में नवदुर्गा का रूप होती है। उन्होंने कहा कि माताएँ स्कंदमाता के रूप में, बेटियां शैलपुत्री के रूप में, डॉक्टर सिद्धदात्री के रूप में, महिला पुलिस कात्यायनी के रूप में उपस्थित हैं। उन्होंने शासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति 4.0 के माध्यम से हमे मातृशक्ति के वंदन व अभिनंदन का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि हम इस पूरे अभियान को व्यवस्थित व सफलतापूर्वक ढंग से आयोजित करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने किया।
इससे पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अपर उपजिलाधिकारी ने किया।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ नीना वर्मा, सीओ सदर अजय सिंह चौहान, डीआईओएस अमरनाथ राय सहित विभिन्न अधिकारी सहित बड़ी संख्या में अलग-अलग विभागों की मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

3 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

3 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

3 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

4 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

4 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

4 hours ago