स्व0 हरिकेवल प्रसाद का पूरा जीवन गांव, गरीब, किसान, दलित और वंचितों के लिए समर्पित रहा-रविन्दर कुशवाहा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पूर्व सांसद स्व0 हरिकेवल प्रसाद कुशवाहा की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लार बाईपास एवं समता निवास सलेमपुर में मनाई गई।
सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके पुत्र सांसद रविंद्र कुशवाहा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पण्डित गिरीश चन्द्र तिवारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
स्वर्गीय हरिकेवल प्रसाद कुशवाहा चार बार सांसद और दो बार विधायक निर्वाचित हुए थे।
सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि मेरे पिता स्व0 हरिकेवल प्रसाद संघर्ष की उपज थे। उन्होंने आजीवन राजनीति को तपस्या और सेवा के भाव से देखा। वे गरीबों में भगवान का चेहरा देखते थे। उनका पूरा जीवन गांव, गरीब, किसान, दलित और वंचितों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सदन से लेकर सड़क तक गरीबों के हक के लिए संघर्ष किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष पं0 गिरीश चन्द्र तिवारी ने कहा कि स्व0 हरिकेवल प्रसाद गरीबों, मजलूमों की आवाज थे। जहां भी शोषण व अन्याय हुआ और आवाज अगर उनके कान पहुंची तो वे संघर्ष करने जरूर पहुंचे। हरिकेवल प्रसाद जैसे संघर्षशील नेता कभी-कभी पैदा होते हैं।
भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि समता निवास पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।
उक्त अवसर पर बलबीर सिंह दादा,अरूण सिंह,अजय दूबे वत्स,राहुल सिंह,देवेंद्र सिंह राजू,अखिलेश सिंह,अरुण पाण्डेय,कमलेश तिवारी,शिशिर राय, अनुराग सिंह,प्रमोद सिंह,सुनील ठाकुर आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

9 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

9 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

9 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

9 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

9 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

10 hours ago