बनकटा/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) मिली जानकारी के मुताबिक देवरिया जिले के ग्राम/पोस्ट बहोरवां मिश्र तहसील सलेमपुर निवासी स्वर्गीय अनिल मिश्र भारतीय जनता पार्टी देवरिया के खुखुंदु मण्डल अध्यक्ष भी रहे।
प्राप्त समाचार के मुताबिक स्वर्गीय अनिल मिश्र का राम मन्दिर आंदोलन से काफी गहरा जुड़ाव रहा, जो उन्होंने जीवन पर्यन्त अपने इस लगाव के चलते राम मन्दिर आन्दोलन संबंधित दायित्वों का बखूबी निर्वहन उनके द्वारा किया गया। उनके जानने वालों का कहना है कि स्वर्गीय मिश्र सन 1990 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे मन्दिर आंदोलन का जो प्रारंभिक दौर था तब उस दौर में वे कानपुर में रह कर अपना बिजनेस किया करते थे। वही वह दौर रहा जब हिन्दू जनमानस ने अपने आराध्य भगवान राम के मन्दिर निर्माण हेतु हुंकार भरना शुरू किया था। जो किसी भी कीमत पर प्रभु श्रीराम के मन्दिर का निर्माण चाहते थे, तब उस समय भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने सोमनाथ मन्दिर से अपनी यात्रा प्रारंभ की थी जब पूरा देश राम मय हो चला था। उस समय वहीं से भाजपा नेताओं के संग में राम मन्दिर आंदोलन में अपना योगदान दिया और पुलिस की लाठियां भी खाई। इनके कुल तीन लड़के हैं जिनमें से इनके बड़े लड़के गांधी ग्रामोद्योग गोरखपुर में हैं। जबकि शेष दो लड़के प्राइवेट वर्क में हैं। वहीं इनके छोटे भाई रणजीत मिश्र वर्तमान समय में भाजपा के बूथ अध्यक्ष भी हैं।
इनका निधन 27 अप्रैल 2015 को हो गया था। तब इनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य कलराज मिश्र तत्कालीन कैबिनेट मंत्री, सुनील बंसल समेत कई नेताओं ने उनके परिवार एवं ग्राम बहोरवां मिश्र में आ कर सांत्वना दिया था, और आज भी परिवार के साथ में सम्बल बन कर खड़े रहते हैं। स्वर्गीय अनिल मिश्र के बड़े पुत्र आज भी पिता के सामाजिक कार्यों को व समाज सेवा करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…