कल्चुरी समाज का दो दिवसीय ऑल इंडिया जायसवाल महोत्सव संपन्न

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा) समाज के युवाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए माता पिता और समाज के जिम्मेदार लोगों को आगे आना होगा , नौकरी के या सरकार के भरोसे रहकर न परिवार आगे बढ़ सकता है ना ही देश , युवतियों को आज के दौर में आत्म रक्षा के गुर सिखना जरूरी है ,
उक्त विचार रूट मोबाइल फाउंडेशन और जायसवाल यूथ फेडरेशन द्वारा आयोजित मलाड पश्चिम अर्थव कालेज के पीछे स्थित सरस्वती स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित सम्मेलन मे स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने व्यक्त किए, उन्होंने कहा की आज देश की परिस्थित ऐसी नहीं है की नौकरी के लिए सरकार की ओर देखा जाए इसलिए अपने बच्चों को शिक्षित कीजिए, तभी समाज आगे बढ़ेगा ,
दो दिवसीय अखिल भारतीय जायसवाल महोत्सव में राज्य भर से जायसवाल समाज के लगभग 7000 हजार प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया , इसमे युवाओं को रोजगार संबधी और युवतियों के लिए युवक युवती परिचय सम्मेलन , स्वास्थ शिविर , और मनोरंजन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,सरस्वती चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी राजदीपकुमार गुप्ता ने कहा की ऐसे आयोजनों से उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। जायसवाल युथ फेडरेशन के अध्यक्ष विश्वनाथ कलवार ने कहा की ऐसे आयोजन का उद्देश्य समाज के लोगों की हर संभव सहायता करने ,उन्हे आत्म निर्भर बनाने व युवक युवतियों की जोड़े की तलाश को पूरा करना है, इससे समाज के लोगों में सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर चंद्रकांत गुप्ता , संदीप गुप्ता तथा लोकसभा प्रोटोकॉल के अध्यक्ष श्रीपद नाईक, पर्यटन और बंदरगाह राज्य मंत्री संजय जायसवाल ,बिहार भाजपा के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद , आई पी एस सिद्धार्थ जायसवाल के अलावा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

6 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

8 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

10 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

10 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

12 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

12 hours ago