ओटीएस का अंतिम चरण 31 दिसम्बर तक: रणधीर कुमार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड खलीलाबाद रणधीर कुमार ने विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि दिनांक 16 दिसम्बर 2023 से एक मुश्त समाधान योजना (ओ0टी0एस0) का अंतिम चरण चल रहा हैै जो दिनांक 31 दिसम्बर 2023 को समाप्त हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 दिसम्बर 2023 से 31 दिसम्बर 2023 तक पंजीकरण कराने वाले घरेलू एक किलो वाट भार तक के उपभोक्ताओं को पूर्ण भुगतान पर 80 प्रतिशत, 12 किश्तों के साथ 70 प्रतिशत, 01 किलो वाट से अधिक भार वाले उपभोक्ताओं को पूर्ण भुगतान पर 70 प्रतिशत, तीन किश्तों के साथ 60 प्रतिशत, 06 किश्तों के साथ 50 प्रतिशत, तीन किलो वाट से अधिक भार वाले उपभोक्ताओं के पूर्ण भुगतान पर 40 प्रतिशत, तीन किश्तों के साथ 30 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार वाणिज्यिक तीन किलो वाट भार के उपभोक्तओं को पूर्ण भुगतान पर 60 प्रतिशत, तीन किश्तों के साथ 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि निजी संस्थान (एलएमवी-4बी) के उपभोक्ताओं को पूर्ण भुगतान पर 30 प्रतिशत, तीन किश्तों के साथ 20 प्रतिशत तथा निजी सस्थानों के (एलएमवी-5) के उपभोक्ताओं को पूर्ण भुगतान पर 80 प्रतिशत, 12 किश्तों के साथ 70 प्रतिशत तथा औद्योगिक (एलएमवी-6) के उपभोक्ताओं को पूर्ण भुगतान पर 30 प्रतिशत, तीन किश्तों के साथ 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त उक्त अवधि में विद्युत चोरी के प्रकरणों में राजस्व निर्धारण में 50 प्रतिशत की छूट का लाभ लेते हुए भुगतान कर उपभोक्ता अपने संयोजन का नियमितीकरण करा सकते है। उन्होंने बकायेदार उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि सरकार द्वारा संचालित अति महत्वकांक्षी एव बहुप्रतिक्षित ओटीएस योजना के अन्तर्गत पंजीकरण अपने विद्युत बकाये में लगे अधिभार में छूट प्राप्त कर सकते है। अन्यथा योजना के समाप्त होने के उपरान्त विद्युत बकाये के वसूली हेतु संयोजन विच्छेदन व अन्य कार्यवाही सम्भावित है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

घने कोहरे ने बढ़ाई सड़क और रेल यात्रियों की मुश्किलें, हादसों का खतरा

बरहज, तेलिया कला और मईल क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध, सड़कों पर धीमी…

6 hours ago

सत्येंद्र त्रिपाठी का सामाजिक जीवन: राजनीति, विचार और राष्ट्र निर्माण के बीच स्थापित किया व्यापक संवाद

राजनीतिक संगठन, बौद्धिक नेतृत्व, वैश्विक संपर्क और भारत के सभ्यतागत विमर्श को एक मंच पर…

7 hours ago

देवरिया में सुबह-सुबह पुलिस की दस्तक, पार्कों से स्कूलों तक सुरक्षा का पहरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नागरिकों की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…

7 hours ago

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

2 days ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

2 days ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

2 days ago