कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन पाण्डेय ने मंगलवार को बताया कि शैक्षिक सत्र 2022-23 में दशमोत्तर अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत ‘द्वितीय चरण हेतु छात्र छात्राओं द्वारा आन लाइन आवेदन करने का दिनांक 8 जुलाई से 7 नवम्बर तक निर्धारित किया गया है, तथा छात्र छात्राओं द्वारा 10 नवम्बर 2022, तक आवेदन पत्र संस्थान में जमा करने हेतु समय निर्धारित की गयी है। साथ ही संस्थान द्वारा 15 नवम्बर , तक छात्रों द्वारा किए गये आवेदन पत्र को अग्रसारित करने की तिथि निर्धारित की गयी है। जनपद में अब तक छात्र,छात्राओं द्वारा कुल 15193 आवेदन पत्र फाइनल सब्मिशन किया गया है, परन्तु अब तक 7364 आवेदन पत्र ही अग्रसारित किया गया है। वर्तमान रिपोर्ट के आधार पर अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग के कुल 7771 आवेदन पत्र लम्बित है।
जनपद के समस्त दशमोत्तर कक्षा को संचालित करने वाले संस्थानों के संस्थाध्यक्षों से अनुरोध है कि छात्र, छात्राओं को समय-सारिणी से अवगत करायें तथा समस्त दस्तावेज मंगाकर जाँच करते हुए अन्तिम तिथि 15 नवम्बर 2022 तक अनिवार्य रूप से डाटा अग्रसारित करने का कष्ट करे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…
बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…