नगर निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार भाजपा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बरहज के तत्वधान में आगामी नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के चुनाव में विजय प्राप्त करने के लिए बैठक किया गया| इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के प्रभारी पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बहुत मजबूती से लड़ रही है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पूरे देश और उत्तर प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं|नगर निकाय चुनाव में विजय के साथ ही भारतीय जनता पार्टी तीव्र गति से अपने विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी| इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अभयानंद तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव के लिए कमर कस कर तैयार रहने की अपील की|इससे पूर्व नगर पालिका प्रभारी रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने नगर पालिका के जयनगर एवं तिवारीपुर वार्ड में घर घर जनसंपर्क करके मतदाता पुनरीक्षण कार्य किया| इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामधनी गोंड,नगर मंडल संयोजक शिवसागर बरनवाल ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट, अजीत जायसवाल, सचिन सिंह, अमरेंद्र गुप्त, विवेक गुप्त,अशोक सोनकर, श्री प्रकाश पाल,अमन सोनकर,राकेश जायसवाल, मिथुन कनौजिया, राम भवन सोनकर ,अमित जायसवाल सहित नगर के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे|

rkpnews@somnath

Recent Posts

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

8 hours ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

2 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

2 days ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

2 days ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

3 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

4 days ago