पूर्वदशम छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी तक बढ़ी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार ने बताया है कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9 व 10) के लाभ से कोई भी पात्र वंचित न रहें, इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने छात्रों को आवेदन के लिए 7 दिन का और मौका दिया है।
उन्होंने बताया कि विभाग ने चौथी बार पोर्टल खोलकर छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 02 जनवरी से बढ़ाकर 14 जनवरी 2024 कर दी है। इसके लिए 08 जनवरी को दोबारा पोर्टल खोला जाएगा। बता दें कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति में कक्षा 9 व 10 के अनुसूचित जाति के छात्रों को रुपए 3500/-छात्रवृत्ति दी जाएगी। किसी भी आय सीमा के स्वच्छकारों, विशेष सफाई कार्य से जुड़े परिवारों के बच्चों को भी छात्रवृत्ति का प्रावधान किया गया है। वहीं दशमोत्तर कक्षाओं में पढ़ रहे सामान्य वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र 10 जनवरी तक एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्र 31 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकेंगे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago