गोमती नगर विस्तार में जमीन बिक्री फर्जीवाड़ा : हाईकोर्ट ने LDA को लगाई फटकार, 10 साल की संपत्तियों का होगा ऑडिट

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) गोमती नगर विस्तार में जमीन बिक्री से जुड़े फर्जीवाड़े के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) को कड़ी फटकार लगाई है। न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए स्पष्ट कहा कि सात-सात अधिकारियों द्वारा जांच किए जाने के बावजूद भी प्राधिकरण ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अदालत ने इस निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए मामले की गंभीरता को देखते हुए पिछले 10 वर्षों की सभी संपत्ति बिक्री का ऑडिट कराने का आदेश दिया है।

याचिका अधिवक्ता शरद पाठक की ओर से दायर की गई थी, जिसमें गोमती नगर विस्तार योजना के तहत जमीनों की बिक्री में अनियमितताओं और फर्जीवाड़े का मुद्दा उठाया गया था। अदालत ने इस पर सुनवाई करते हुए बहुजन निर्बल वर्ग समिति को भी जांच का आदेश दिया है, ताकि प्रभावित वर्गों के हितों की सुरक्षा हो सके।

हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि जब सात अलग-अलग अफसरों ने जांच की और उसमें गड़बड़ियों की पुष्टि हुई, तो फिर कार्रवाई न होना प्राधिकरण की लापरवाही और मिलीभगत को दर्शाता है। अदालत ने कहा कि इस तरह की उदासीनता से जनता का भरोसा विकास प्राधिकरण जैसे संस्थानों पर से उठता है।

अदालत के आदेश के बाद अब एलडीए के लिए यह मामला गंभीर चुनौती बन गया है। अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि 10 वर्षों की संपत्ति बिक्री का ऑडिट रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की जाए।

यह मामला अब न केवल गोमती नगर विस्तार की संपत्ति बिक्री बल्कि पूरे एलडीए की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता दिखाई दे रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

4 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

4 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

5 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

5 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

5 hours ago