विधायक के सह पर भूमाफियाओं ने कब्जा किया जमीन

पीड़ितों ने प्रेस क्लब पर प्रेस वार्ता कर लगाया विधायक पर आरोप

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l भू माफियाओं का बोलबाला सत्ता पक्ष के विधायक द्वारा कब्जा कराई जा रही जमीन। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब पर विजयपति सिंह ने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि चिलूवाताल थाना क्षेत्र के जंगल बेनी माधव नंबर दो मोहरीपुर में भू माफिया प्रभु नाथ मौर्या सत्ता पक्ष के विधायक की सह पर हमारे बाउंड्री वॉल को 29 जनवरी 2025 को तोड़कर कब्जा कर लिया, इससे पूर्व जिलाधिकारी गोरखपुर के निर्देश पर गठित आठ सदस्यीय टीम 28 जनवरी को तहसीलदार सदर के नेतृत्व में मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर प्रभु नाथ मौर्या को किसी भी तरह कार्य करने से स्पष्ट रूप से मना कर दिया था। उसके बावजूद भी प्रभु नाथ मौर्या ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हमारे बाउंड्री वाल को तोड़कर अपना बाउंड्री वॉल खड़ा कर लिया प्रभु नाथ मौर्या सहित उनके सहयोगियों के ऊपर चिलुआताल थाने पर 406, 419,420,427,467,468,471, 12बी धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत है। न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वारा मौके पर विजेता सिंह, अनामिका ,सोनी त्रिपाठी, रीना त्रिपाठी के कब्जा दखल में किसी प्रकार का अवरोध ना उत्पन्न किया जाए जैसा स्पष्ट आदेश दिया गया है, इसके बावजूद भू माफियाओं ने जबरन विधायक के सह पर जमीन को कब्जा करने का कार्य किया। जब सत्ता पक्ष के विधायक द्वारा ही कैंट खजनी चिलुआताल थाने पर 11 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और भूमाफियाओं के साथ साठ गांठ कर जमीन कब्जा कराया जा रहा है तो पुलिस भू माफियाओं पर अंकुश कैसे लगाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

10 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

10 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

10 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

11 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

11 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

14 hours ago