कर्मचारी नेता को सभा कर दी गई श्रद्धांजलि

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व ज़िला मंत्री और वर्तमान पूर्वांचल अध्यक्ष बृजेश सिंह के आकस्मिक निधन पर पीडब्ल्यूडी सभागार में शुक्रवार को आयोजित शोक सभा में कर्मचारी नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। बघेजी निवासी बृजेश सिंह का शुक्रवार सुबह निधन हो गया, जिसकी जानकारी मिलते ही कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार दोपहर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े अन्य कर्मचारी संगठनों के नेता बड़ी संख्या में लोक निर्माण विभाग के परिसर स्थित डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन में पहुंच गए। जहाँ दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत बृजेश सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि बृजेश सिंह संघर्षशील नेता थे। कर्मचारियों के हित में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी, सुशील त्रिपाठी, रामप्रताप सिंह, अनूप सिंह व मुकेश उपाध्याय विनोद मिश्रा, सुशील त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, राजेश पाण्डेय, कौशल उपाध्याय, संजय भारती, अनिल सिंह, जनार्दन यादव, दिनेश प्रजापति, जय प्रकाश सिंह,राजेश रावत, अजित कुमार, राकेश मिश्रा अभय मिश्रा,राजकुमार राव, मनु कुमार, प्रदीप सिंह, दिनेश प्रसाद, बृजमोहन सिंह, राघवेंद्र सिन्हा व मनीष गुप्ता आदि थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

4 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

4 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

5 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

5 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

5 hours ago