सिकंदरपुर में भू माफिया सक्रिय – विधायक

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान वहां मौजूद पत्र प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि सिकंदरपुर में इस समय भू माफिया सक्रिय हो गए हैं। कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में जितनी भी कार्य हमने कराए वे ही कार्य आज दिख रहे हैं। इससे पूर्व इत्तेफाक से एक्सीडेंटल एमएलए हो जाने की वजह से उन कार्यों में प्रगति नहीं हो सकी। उन्होंने खरीद दरौली का मध्य बनने वाले पक्का पुल का जिक्र करते हुए कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में पक्का पुल पास कराया गया था, जिसके पिलर का निर्माण तेजी से हो रहा था। सरकार बदलने के बाद आज तक वह गति नहीं पकड़ सका। इस दौरान उन्होंने कहा कि भूमाफियाओं का कब्जा हर जगह हो रहा है। उन्होंने हरिपुर में बना रहे अन्नपूर्णा भवन के निर्माण को रुकवा दिए जाने की बात करते हुए कहा कि प्रधान से भू माफियाओं ने 10 लाख रुपए की मांग की थी। न देने पर उन्होंने कार्य को एसडीएम से मिलकर रुकवा दिया। इस दौरान गड़बोड़ा गड़ही जो सिकंदरपुर की ऐतिहासिक गड़ही रही है जिसमें पूरे नगर का पानी गिरता है उस पर आज एसडीएम से मिलकर भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चार डॉक्टर हुआ करते थे चारों का ट्रांसफर हो जाने के कारण डॉक्टरों की कमी के कारण लोगों का इलाज नहीं हो पा रहा है। बताया कि सारी समस्याओं को विधानसभा में उठाया गया है। इस दौरान तहसील क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक बिना अप्रोच मार्ग के पुल बनाकर छोड़ दिए गए हैं। उस पर उन्होंने कहा कि पूर्व के विधायक द्वारा आनंन फानन में पैसा उतारने के लिए सारे हथकंडे अपनाए गए थे इसीलिए बिना अप्रोच मार्ग के पुल बनाकर छोड़ दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि थाने से लेकर के मालीपुर नहर मार्ग को पीडब्ल्यूडी को हैंडोवर कर दिया गया है, जिसका निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा करा कर चौड़ीकरण भी करवाया जाएगा। बताया कि इन सभी समस्याओं को लेकर जनवरी में 16 से 18 जनवरी के बीच तहसील का जबरदस्त घेराव किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद धर्मेंद्र यादव मौजूद रहेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से मदन राय, रामजी यादव, चंद्रमा यादव, भीष्म यादव, खुर्शीद आलम, राजेश राय, रामेश्वर यादव, त्रिलोकी यादव, उपेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

18 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

18 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

19 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

19 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

19 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

22 hours ago