Categories: Uncategorized

बांग्लादेशी – रोहिंग्या घुसपैठियों को वापस नहीं भेजा गया तो देश गृहयुद्ध की आग में जल उठेगा – हिन्दू महासभा

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि भारत में बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है। सभी बांग्लादेशीयों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान कर वापस बांग्लादेश खदेड़ना भारत की एकता , अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए जरूरी है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 1971 में पाकिस्तान का विभाजन और बांग्लादेश नामक नए राष्ट्र के उदय के दौरान ही लाखों करोड़ों बांग्लादेशीयों ने भारत में घुसपैठ की और केंद्र के साथ राज्यों की सरकारों ने भी इस गंभीर समस्या से आँखें मूंद ली थी। तब से निरंतर बांग्लादेशी नागरिक घुसपैठ करके भारत आ रहे हैं और देश के संसाधनों, रोजगार और खाद्य पर अनधिकृत अधिकार कर जेहादी ताकतों को मजबूत कर रहे है। वर्तमान में पूरे देश में 5 करोड़ से अधिक बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठिए जेहाद की ताकत बन चुके हैं। यदि इन घुसपैठियों को बांग्लादेश वापस नहीं भेजा गया तो देश गृहयुद्ध की आग में जल उठेगा।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान के यह जानकारी देते हुए कहा कि विपक्ष के रहते हुए भारतीय जनता पार्टी हमेशा कांग्रेस सरकार के खिलाफ घुसपैठियों को वापस भेजने के लिए राष्ट्र व्यापी आंदोलन चलाती रही है। अब केंद्र की भाजपा सरकार को अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने का कठोर निर्णय लेकर राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। बी एन तिवारी ने केंद्र सरकार से घुसपैठियों का पहचान पत्र, आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवाने वाले अधिकारियों की भी पहचान कर उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपित कर दंडित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं और धर्मस्थलों हो रहे हिंसक हमलों का प्रतिकार सभी बांग्लादेशी और रोहिंग्या को बांग्लादेश वापस भेज कर लिया जा सकता है। इससे जेहादी तंत्र कमजोर होगा और भारत सुरक्षित बनेगा।
Karan Pandey

Recent Posts

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

1 hour ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

2 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

21 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

21 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

21 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

21 hours ago