दीप हूं मैं,दुश्मनी मेरी          अंधेरों से सदा से         
व्यर्थ ही यह हवा मुझसे          बाहुबल है आजमाती।
भोर लाने के लिए संघर्ष 
मेरा अनवरत है 
बूंद अन्तिम तैल की 
तम से लड़ेगी भीष्म व्रत है 
राख जबतक हो न जाए
बुझ सकेगी नहीं बाती।                  जानता हूं देह मुझको                  विधाता ने दिया माटी                  किन्तु पर हित में सदा                  बहुमूल्य सारी उम्र काटी                  सांझ हर मुस्कान मेरी                  जागरण के गीत गाती।
तानकर सीना अमावस से 
अंधेरे में खड़ा हूं 
नील नभ के वक्ष में
मैं किसी तारे सा जड़ा हूं
भले नश्वर किन्तु दुनिया
गीत मेरे गुनगुनाती।                करूं क्या चिन्ता,विधाता ने                दिया अमरत्व मुझको                सृष्टि का वरदान ही है                रोशनी सा तत्व मुझको                तपा मेरी यश: काया                निशा तम से मुक्ति पाती। 
 -शिवाकांत मिश्र 'विद्रोही' गोंडा

rkpnews@desk

Recent Posts

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

17 minutes ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

33 minutes ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

1 hour ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

1 hour ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

1 hour ago

अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट…

1 hour ago