एएसएन यंग लीडर जी-20 में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगा जिले का लाल शशांक सिंह

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के कोनी गांव निवासी और एक स्कूल के संचालक राजेश्वर सिंह के सुपुत्र शशांक शेखर सिंह दिल्ली में आयोजित एएसएन यंग लीडर जी-20 बैठक के अंतिम दौर में यूनाइटेड नेशन में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह कार्यक्रम 10 और 11 अगस्त को यूएन हाउस लोधी इस्टेट नई दिल्ली में आयोजित होगा।
शशांक के चयन पर गांव-परिवार के साथ ही शुभचिन्तकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
ज्ञातव्य है कि श्री सिंह के कनिष्ठ सुपुत्र शशांक शेखर सिंह एलके सिंघानिया एजुकेशन सेंटर गोटन, राजस्थान के छात्र हैं। जिसका चयन राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है। राजेश्वर सिंह का कहना है कि शशांक को इतिहास, राजनीति विज्ञान एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के विषय में विशेष रूचि व जानकारी है। शशांक का इस प्रतिस्पर्धा में चयन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई देशों के छात्रों को पछाड़ते हुए हुआ है। शिखर सम्मेलन में छात्रों को नेतृत्व कौशल को विकसित करने और निखारने का मौका मिलेगा। यह बच्चों को वैश्विक मुद्दों पर अमूल्य अंतर्दृष्टि प्रदान करता है और उनके विकास को बढ़ावा देता है। उनके चयन पर जनपद वासियों में खुशी की लहर है। सभी ने ईश्वर से कामना किया कि प्रतिस्पर्धा के फाइनल में भी उन्हे विजय श्री मिलेl जिससे जिले के साथ-साथ प्रदेश का नाम रोशन हो।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

59 minutes ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

1 hour ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

1 hour ago

नाविकों की तत्परता से टली अनहोनी, भागलपुर पक्का पुल पर युवती की बची जान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।भागलपुर स्थित पक्का पुल, जिसे हाल के दिनों में घटनाओं के कारण…

2 hours ago

अजीतमल में संपूर्ण समाधान दिवस: 106 शिकायतें प्राप्त, 7 का मौके पर निस्तारण

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)अजीतमल संपूर्ण समाधान दिवस के तहत शनिवार को तहसील सभागार में जनसुनवाई…

2 hours ago

विकासखंड का औचक निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति और अभिलेखों की हुई गहन समीक्षा

मोहम्दाबाद (राष्ट्र की परम्परा)l मोहम्दाबाद गोहना विकासखंड में प्रशासन ने कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते…

2 hours ago