शत प्रतिशत बच्चों को भेजें स्कूल: सत्यप्रकाश

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भागलपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय रेवली नंबर दो के प्रांगण में “निपुण भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं लक्ष्य प्राप्ति हेतु” शिक्षा चौपाल” का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा के महत्वपूर्ण विंदुओं पर चर्चा की गई। कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न हो इस पर शिक्षकों को जागरूक किया गया।
चौपाल को संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी सत्यप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि सरकार प्राथमिक शिक्षा पर विशेष जोर दे रही है। इसके लिए अभिवावकों के खाते में ड्रेस, जूता मोजा,कॉपी पेंसिल और बैग के लिए 1200 रुपए की धनराशि प्रेषित की जा रही है। अभिवावकों को इस धनराशि का उपभोग शत प्रतिशत छात्रों के शिक्षण सामग्री पर खर्च करना होगा। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बिंदु यह है कि अभिभावक छात्रों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का कार्य करे। तभी शिक्षा पर हम सफल हो सकते हैं। महत्व से अभिवावकों को उन्होंने अवगत कराया। एआरपी अजय कुमार गुप्त ने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजे जाने के साथ ही उनके होमवर्क पर ध्यान देने की बात कही।एआरपी संजय कुमार राव ने छात्रों के अभिवावकों को घर में भी दीक्षा एप्प तथा रीड अलोंग एप्प के माध्यम से अपने पाल्य को शिक्षित करने के विषय पर विस्तृत चर्चा किया गया।एआरपी अमित कुमार शर्मा ने शासन की महत्वपूर्ण योजना निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कार्यपुस्तिका और निपुण लक्ष्य के बारे में अभिवावकों को जागरूक किया । प्राइमरी शिक्षा के अंतर्गत बालवाटिका के साथ साथ स्कूल रेडीनेस पर भी विस्तृत अपने विचार रखे।
एआरपी श्री पंकज कुमार शुक्ल ने विद्यालयों में छात्रों के नामांकन और ठहराव पर अपने विचार रखते हुए चौपाल में बताया कि परिषदीय विद्यालयों छात्रों के संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास के योगदान पर समस्त अध्यापकों द्वारा विशेष बल दिया जाता है तथा कांवेंट स्कूलों से बेहतर शिक्षा प्रदान की जाती है।अंत में खण्ड शिक्षा अधिकारी भागलपुर श्री सत्यप्रकाश कुशवाहा जी के द्वारा कन्या सुमंगला योजना,नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा,विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा,कायाकल्प, मध्यान्ह भोजन योजना,सामाजिक सुरक्षा योजना,शारदा के अंतर्गत आउट ऑफ स्कूल छात्रों के नामांकन एवम् उनके पाठ्यक्रम तथा समर्थ कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांग छात्रों के नामांकन पर विस्तृत रूप से अपने विचार रखे गया तथा अभिवावकों को चौपाल सम्मिलित होने हेतु आभार किया गया।इस शिक्षा चौपाल में विद्यालय प्रमुख श्री जहीर हाशमी ,संतोष कुमार ,रामभवन ,नूर आलम,ममता , वन्दना, तथा अभिभावक मोहन मुरारी, घनश्याम मिश्र , संजय,उषा,सोनी मिश्रा,बबिता गुप्ता,कन्हैया , सुशील,कपिलदेव,मालती, गणेश आदि व समस्त रसोइया उपस्थित थे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर जोर, जागरूकता कार्यशाला में दिए गए जल बचाने के संदेश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भूजल सप्ताह के समापन अवसर पर जनपद मुख्यालय में…

12 hours ago

रेलवे कॉलोनियों में पीएनजी आपूर्ति हेतु एमओयू किया गया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l वाराणसी स्थित रेलवे कॉलोनियों में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस(पीएनजी) की आपूर्ति सुनिश्चित…

12 hours ago

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने सुनीं शिकायतें, 15 दिन में निस्तारण के दिए निर्देश

महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा के मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश…

12 hours ago

बीबीएयू में छात्रावास आवेदन शुरू, 26 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम…

13 hours ago

तहसील घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेता को किया हाउस अरेस्ट

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बुधवार को कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओ संग बरहज तहसील का घेराव करने जा…

13 hours ago

ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक को साइबर पुलिस ने दिलाई 1.28 लाख की राहत

शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)l ऑनलाइन ठगी के शिकार एक युवक को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने…

13 hours ago