जिले के दर्जन भर अस्पतालों को सीएमओ का नोटिस

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से जिले के दर्जन भर अस्पतालों को नोटिस भेज कर इनके संचालकों से वहां पर तैनात चिकित्सकों का पूरा विवरण मांगा गया है। जिससे ज्ञात हो सके कि उस चिकित्सालय में कौन-कौन से चिकित्सक मरीजों का इलाज करते हैं और किस विधा के विशेषज्ञ हैं। एलोपैथ ही नहीं अपितु अब आयुष विंग के चिकित्सकों को भी आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत पूरा विवरण पोर्टल पर अपलोड करना है। जिसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है।
अस्पतालों के संचालक अपने मैनेजर के नाम पर पोर्टल नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन करा लिया है, लेकिन चिकित्सकों का विवरण नहीं दिया है। अब ऐसे नर्सिंग होम संचालकों को सीएमओ ने नोटिस भेज दी है। सर्वाधिक नोटिस सेमरियावां और मेहदावल क्षेत्र के नर्सिंग होम्स को भेजी गई है।
शासनादेश के तहत आईडीएसपी पोर्टल पर एलोपैथ के साथ साथ होम्योपैथ, आयुर्वेद यूनानी, सिद्धा और योगा जैसी पैथी से मरीजों का इलाज करने वाले चिकित्सक व इस विधा के फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स को भी अपना एचएफआर डाटा (हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री) बताना होगा। इससे यह पता चल जाएगा कि जिले में किस विधा के कितने प्रैक्टिसनर्स हैं। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत एलोपैथ आयुर्वेद, यूनानी व होम्योपैथ के सरकारी के साथ साथ निजी क्षेत्र के चिकित्सकों को भी सीएमओ कार्यालय से तब लाइसेंस मिलेगा जब वह अपना डाटा यूडीएसपी पोर्टल पर पूरी तरह से अपलोड कर देंगे। इसके अभाव में उन्हें लाइसेंस नहीं जारी किया जाएगा। जांच में मानक के पूरा करते हुए नहीं पाए जाने पर हास्पिटल को सील कर दिया जाएगा। कुछ चिकित्सकों का शासनादेश लागू होने से पहले ही लाइसेंस जारी कर दिया गया था उन नर्सिंग होम संचालकों को भी नोटिस भेजी गई है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरपी मौर्य ने बताया कि शासन के निर्देशों यूडीएसपी पोर्टल पर पूरा डाटा फीड किया जाना है। कुछ लोगों ने मैनेजर के नाम पर नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन करा लिया है और विशेषज्ञ चिकित्सकों का विवरण नहीं भेजा है। इसके अलावा कुछ चिकित्सक पोर्टल बनने से पहले रजिस्ट्रेशन कराए हैं उन्हें भी नोटिस थमा दी गई है।एक सप्ताह के अंदर सभी को विवरण प्रस्तुत करना है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर जोर, जागरूकता कार्यशाला में दिए गए जल बचाने के संदेश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भूजल सप्ताह के समापन अवसर पर जनपद मुख्यालय में…

12 hours ago

रेलवे कॉलोनियों में पीएनजी आपूर्ति हेतु एमओयू किया गया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l वाराणसी स्थित रेलवे कॉलोनियों में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस(पीएनजी) की आपूर्ति सुनिश्चित…

12 hours ago

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने सुनीं शिकायतें, 15 दिन में निस्तारण के दिए निर्देश

महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा के मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश…

12 hours ago

बीबीएयू में छात्रावास आवेदन शुरू, 26 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम…

13 hours ago

तहसील घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेता को किया हाउस अरेस्ट

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बुधवार को कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओ संग बरहज तहसील का घेराव करने जा…

13 hours ago

ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक को साइबर पुलिस ने दिलाई 1.28 लाख की राहत

शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)l ऑनलाइन ठगी के शिकार एक युवक को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने…

13 hours ago