महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा) भिटौली थाना क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द में रउफ ईंट भट्ठा की दीवाल गिरने से एक मजदूर की मौके पर दर्दनाक हो गई वहीं अन्य मजदूरों को भी मामूली चोटें आईं l प्राप्त जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खोराबार निवासी अशोक साहनी पुत्र प्रकाश साहनी कम्हरियां खुर्द में रउफ ईंट भट्ठा पर काम करता था शनिवार को सुबह ईट की निकासी का कार्य चल रहा था जिसमें 16 मजदूर काम कर रहे थे उसी में अशोक साहनी भी काम कर रहा था l करीब 8:15 बजे ईट की दीवार भरभरा कर गिर गई जिसमें अशोक साहनी दब गया वहीं बाकी मजदूर काम छोड़कर भाग गए जिसमें उनको हल्की- फुल्की चोटें भी आईं ।मजदूरों के शोर मचाने पर भट्टे पर अगल-बगल काम कर रहें सभी मजदूर इकट्ठा हो गए वहीं अगल-बगल के ग्राम सभाओं के लोग भी धीरे-धीरे इकट्ठा होने लगे। सूचना पर भिटौली थाने की पुलिस भी पहुंच गई और बचाव व राहत कार्य करने में लग गई ।करीब 2 घंटे जेसीबी के माध्यम से ईट को बाहर किया गया तब जाकर अशोक साहनी की लाश मिली।
अपने बेटे के शव को देखकर मृतक की माता कलावती देवी दहाड़ मारकर रोने लगी और अचेत होकर गिर पड़ी तो वही मृतक की पत्नी चंदा भी बेसुध पड़ी रही।वहां पर उपस्थित लोगों की आंखों नम हो गई।
मृतक के दो बेटे वह एक बेटी है इस सम्बंध में पूछे जाने पर भिटौली थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…
सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…
भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…