KVS मे भर्ती: 3 अक्टूबर से आवेदन, दिसम्बर में होगी लिखित परीक्षा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शिक्षण, गैर-शिक्षण और विशेष शिक्षक (Special Educator) पदों पर नियुक्तियों के लिए विशेष भर्ती परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इस संबंध में संगठन मुख्यालय, नई दिल्ली से 17 सितम्बर को आदेश जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार विज्ञापन संख्या 21/2025 आगामी 3 अक्टूबर 2025 को जारी किया जाएगा। इसी दिन से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी प्रारंभ हो जाएगी। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा का कार्यक्रम दिसम्बर 2025 में प्रस्तावित है।
यह विशेष भर्ती परीक्षा सीबीएसई (CBSE) के सहयोग से कराई जाएगी। इसमें केन्द्रीय विद्यालयों में आवश्यक शैक्षिक व प्रशासनिक पदों को शीघ्र भरा जाएगा, ताकि विद्यालयों में पढ़ाई और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की निरंतरता बनी रहे।
केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य देशभर के विद्यालयों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक, गैर-शिक्षक और विशेष शिक्षक की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। समय पर चयन प्रक्रिया पूरी होने से शिक्षा सत्र में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।
इस विशेष परीक्षा के आयोजन से हजारों अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिलने की संभावना है। भर्ती संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश, योग्यता मानदंड और अन्य विवरण विज्ञापन जारी होने पर उपलब्ध होंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

13 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

14 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

14 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

14 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

15 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

19 hours ago