कोतवाल सलेमपुर को सेवा पदक से नवाजा गया

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में आज बड़े ही धूम धाम से 76 वा गणतंत्र दिवस मनाया गया । जनपद मुख्यालय पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि रही राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के द्वारा ध्वजारोहण किया गया और प्रेड का मान प्रमाण पत्र पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा मुख्य अतिथि को दिया गया । जनपद देवरिया पुलिस को प्राप्त पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिन्ह रजत को गणतन्त्र दिवस के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर को प्रदान किया गया । इसी क्रम में सलेमपुर कोतवाल निरीक्षक तेज जगन्नाथ सिंह को गृह मंत्रालय भारत सरकार का उत्कृष्ट सेवा पदक वर्ष-2022, से नवाजा गया ( उत्कृष्ट सेवा पदक, पुलिस कर्मियों को जीवन रक्षा के लिए किए गए उत्कृष्ट काम के लिए दिया जाता है । ) इसी क्रम में और भी कई कई पुलिस अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए अलग- अलग पदक प्रदान किए गए ।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

11 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

19 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago