सनातन संस्कृति को बदनाम कर रहा है किन्नर अखाड़ा-शांभवी पीठाधीश्वर

एक व्यक्ति के हाथों की कठपुतली बन गया है अखाड़ा परिषद

प्रयागराज(राष्ट्र की परम्परा)
शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने जोर देकर कहा कि किन्नर अखाड़ा पर अंकुश लगाना जरूरी है। यह अखाड़ा सनातन संस्कृति को बदनाम कर रहा है। ये सभी किन्नर पुरुष हैं और अपराधों में लिप्त हैं। यहां से निकलते ही कुछ अराजक कार्यों में लिप्त हो जाते हैं और कुछ हज यात्रा पर निकल जाते है। महाकुंभ प्रशासन को चाहिए कि इन पर अंकुश लगाये। शांभवी पीठाधीश्वर कुंभनगर के सेक्टर 9 स्थित काली सेना शिविर में रविवार को अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप जी महाराज ने कहा कि ये लोग तथाकथित किन्नर हैं। ये लोग असली किन्नरों का हक मार रहे हैं। ये लोग यहां सिर्फ धन के लोभ में आते हैं। असली किन्नर तो बाहर निकलते ही नहीं हैं। वे धैर्य से रहते हैं। इन दिनों किन्नर अखाड़े में अराजकता का माहौल है, ये लोग सनातन संस्कृति पर हमला कर रहे हैं। इस महाकुंभ में किन्नरों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मेला प्रशासन को चाहिए कि अगले कुंभ में इन लोगों को प्रवेश न दें।
शांभवी पीठाधीश्वर ने कहा कि अखाड़ा परिषद तो एक आदमी के हाथों की कठपुतली बना हुआ है। इस महाकुंभ मेले में तो यह बेमानी हो गया है। इसका इस मेले में कोई अस्तित्व ही नहीं दिख रहा है। इस बार न तो अखाड़ा परिषद की चली और न ही अखाड़ों की। अच्छी बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखाड़ों की भूमिका को सीमित कर दिया है। उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद से अब किसी को कोई आशा नहीं है। प्रशासन को चाहिए कि वह किन्नरो से सख्ती से पेश आये ताकि अराजकता का माहौल समाप्त हो।

rkpnews@desk

Recent Posts

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

43 minutes ago

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

1 hour ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

2 hours ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

3 hours ago