रसोईयों की बैठक हुई सम्पन्न

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l अखिल भारतीय रसोईया महासंघ के द्वारा रसोइयों की एक आवश्यक बैठक बरहज बीआरसी पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संरक्षक सुरेंद्रनाथ गौतम ने किया तथा संचालन जिला अध्यक्ष संगीता यादव ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए सुरेंद्रनाथ गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार रसोइयों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है उन्होंने कहा कि विद्यालय पर छात्र संख्या कम हो जाने पर रसोइयों को विद्यालय से बाहर कर दिया जा रहा है, जबकि रसोइयों का इसमें कोई दोष नहीं है। रसोइयों को मात्र 66 रुपए के दिहाड़ी पर काम कराया जा रहा है, रसोइयों से 11 माह कर लिया जा रहा है परंतु मात्र 10 माह का ही मान दे दिया जा रहा है। रसोइयों से मिड डे मील के अलावा दूसरा कार्य लिया जा रहा है। वही बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संगीता यादव ने कहा कि सरकार 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को बंद करने का निर्णय वापस ले, रसोइयों का निःशुल्क दुर्घटना बीमा 10 लख रुपए करे। दुर्घटना उपरांत रसोइयों को सरकार मुआवजा दे। बैठक में सर्वसम्मत से रसोइयों के सात सूत्री मांगों को सरकार से पूरा कराने के लिए 31 जनवरी को मंडल मुख्यालय गोरखपुर पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया हैं।

बैठक में सदानंद , फूलमती, राधिका, इंद्रावती देवी अहिल्या देवी ,पुष्पा , सुकांति देवी रंभा देवी आदि रसोईया उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

5 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

17 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

18 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

18 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

18 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

20 hours ago