किड़िहरापुर- मालीपुर माइनर में पानी नदारद किसानों की बढ़ी मुश्किलें


बलिया( राष्ट्र की परम्परा) दोहरी घाट पंप से जुड़ी किडिहरापुर- मालीपुर माइनर किसानों की जरूरत के समय पानी न छोड़ें जाने से पूरी तरह से सुख गई है। नहर के सुख जाने से किसानों को गेहूं की बोवाई के लिए खेतों में पानी न होने से परेशानी बढ़ गई। वहीं इस समय नहर में खर-पतवार उग आए है। जिससे यदि नहर में पानी आयेगा भी तो पानी किसानों के खेतों में कैसे पहुंचेंगा । इस मुख्य नहर के सुख जाने से इससे निकलने वाली अवराईकला माइनर , गौरा माइनर , पशुहारी माइनर ,अहिरौली माइनर भी पूरी तरह से सूख गई है। इससेे फरहदा पुरा, करौंदी, चरौवा , रुपवार भगवानपुर सिकन्दरापुर, कसौंडर , पालचंद्रहा, अब्दुलपुरमदारी, सरजापुर, ताड़ी बड़ागांव , भंडारी व चचयां तक के गावों के किसानों की खेती होती हैं। फिर भी इस माइनर में किसानों की जरूरत के समय पानी नहीं आता है। हर साल किसानों की खेती के जरुरत के समय यह नहर सुखी ही रहती है। जिससे एक बार फिर किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों ने जल्द से जल्द इसमें पानी छोड़े जाने कि मांग किया है। किड़िहरापुर निवासी रोहीत सिंह ने बताया कि यह माइनर किसानों के लिए निष्प्रयोज्य हो गई । प्रत्येक वर्ष किसानों की जरूरत के समय इसमें पानी नहीं आता है । अमावे निवासी दुर्गा प्रताप सिंह ने बताया कि पानी बिन व सफाई के अभाव में माइनर में खर पतवार उग आए हैं । अहिरौली निवासी प्रदीप पांडेय ने बताया कि हर समय इस माइनर में पानी रहता तो किसानों को हरी साग सब्जी की खेती करने में भी सुविधा होती ।जनपद के आला अधिकारियों के लिए ये मामला छोटा दिख रहा है जबकि सरकारी दावे किसानों के हित मे किये जा रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago