बलिया (राष्ट्र की परम्परा) किड़िहरापुर थाना चट्टी से किड़िहरापुर रेलवे स्टेशन, पोस्ट आफिस, पीएचसी , बहरामपुर व खाकी बाबा की कुटी तक जाने वाली सड़क टुट कर गड्ढे में तब्दील हो जाने से इस पर आने-जाने वाले लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई हैं। सबसे अधिक परेशानी ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को हो रही हैं। कई बार खराब रास्ते के चलते पहुचने में देरी होने के की वजह से उनकी ट्रेन छुट जा रही हैं । कई तो जल्दी पहुचनें के चक्कर में गिरकर जख्मी भी हो गए। इसके आलावे पोस्ट आफिस, पीएचसी , बहरामपुर व खाकी बाबा की कुटी पर जाने के लिए यही एक मात्र रास्ता हैं। इस पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना हैं जिन्हें खराब सड़क के चलते काफी परेशानी उठानी पड़ती हैं। यह सड़क महज दो किमी के करीब हैं। इसके बावजूद इसकी अनदेखी हो रही हैं। विनित मिश्रा, संजय यादव, आशीष सिंह , दुर्गा सिंह व जितेन्द्र मौर्य ने इसे बनवाये जाने की मांग किया हैं।
मेरे प्रतिनिधि घनश्याम तिवारी ने इस सम्बंध में खंड विकास अधिकारी बिल्थरा रोड से बात किया तो उनके द्वारा बताया गया कि स्टीमेट बनाकर भेजा गया है ,मंजूर हो कर आएगा तो काम शुरू कर दिया जाएगा विभाग की जानकारी में यह सड़क है।
Ai निर्मित पुतिन से गुप्त सौदेबाजी, जेलेंस्की पर दबाव और डीजल कारोबार ने बढ़ाई दुनिया…
Aiनिर्मित 22 अक्टूबर को पुण्यतिथि एवं निधन विशेष | इतिहास, साहित्य, स्वतंत्रता संग्राम और समाज…
जानिए 22 अक्टूबर को जन्मे देश के महान व्यक्तित्वों का योगदान लेखक: अभिषेक कुमार 22…
न्यू कॉलोनी में दर्द निवारक क्लिनिक एवं आरवी पैथोलॉजी का शुभारंभ, बेहतर इलाज की सुविधा…
लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…
22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…