डीएम दिव्या मित्तल ने बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को खेलो इंडिया अस्मिता एथलेटिक्स बालिका लीग का आयोजन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने विशेष रूप से प्रतिभाग कर बालिकाओं के प्रदर्शन का निरीक्षण किया और उनका मनोबल बढ़ाया।
बालिकाओं में खेलों के प्रति रुचि पैदा करने, उनकी प्रतिभा को निखारने तथा महिला सशक्तीकरण को गति देने के उद्देश्य से आयोजित इस लीग में स्प्रिंट, लंबी कूद, ऊँची कूद सहित कई एथलेटिक स्पर्धाएँ हुईं। विभिन्न विद्यालयों व संस्थानों से आई बालिकाओं ने शानदार कौशल, अनुशासन और खेलभावना का प्रदर्शन कर आयोजन को जीवंत बना दिया।
डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता व आत्मनिर्भरता को बढ़ाते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन प्रतिभाशाली बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव संसाधन उपलब्ध कराता रहेगा।
स्टेडियम में मौजूद प्रशिक्षकों, खेल अधिकारियों और अभिभावकों ने बालिकाओं के जज़्बे और प्रदर्शन की सराहना की। खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बालिकाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आगे भी ऐसे आयोजनों की और बालिकाओं ने भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…