Saturday, February 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकेशव प्रसाद मौर्य ने की त्रि-दिवसीय एग्रो क्लाइमेटिक किसान मेले में प्रतिभाग

केशव प्रसाद मौर्य ने की त्रि-दिवसीय एग्रो क्लाइमेटिक किसान मेले में प्रतिभाग

देवरिया (राष्ट्र परम्परा) उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज आचार्य नरेन्द्र देव इंटर कालेज पथरदेवा में त्रि-दिवसीय एग्रो क्लाइमेटिक किसान मेला एवं प्रदर्शनी के तीसरे दिन जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिये प्रतिबद्ध है। इसके लिये विभिन्न प्रकार की योजनायें संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश का चहुॅमुखी विकास हो रहा है। उन्होने कहा कि सरकार की प्रयासो की वजह से किसानो को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है। किसानो को खाद प्राप्त करने में कोई परेशानी नही हो रही है। प्राकृतिक आपदा की वजह से फसल खराब होने की स्थिति में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानो को तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा दीवाली से पहले किसानो के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12 वीं किश्त भेज दी गयी है। प्रदेश में किसानो को गन्ना मूल्य का समय से भुगतान प्राप्त हो रहा है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर लुप्त हो चुकी नदियों को पुर्नजीवित करने का अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरेन्स नीति के तहत कार्य कर रही है। भ्रष्टाचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जा रहा है। सरकार शिक्षा, विद्युत, आवास, पेयजल, सडक, चिकित्सा सहित सभी क्षेत्रों में सुधार के लिये निरंतर प्रयासरत है।
केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने स्व0 रविन्द्र किशोर शाही को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होने कहा कि स्व0 शाही का जीवन किसानो के लिये समर्पित था। उन्होने कृषि क्षेत्र में हो रहे परिवर्तनों पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि किसानो की मेहनत के फलस्वरुप देश आज खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर है। सरकार की योजनाओं के परिणामस्वरुप किसानो के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। आज भारत खाद्यान्न का प्रमुख निर्यातक है और दुनिया के कई देशों का खाद्यान्न आवश्यकताओं को पूरा कर रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने स्व0रविन्द्र किशार शाही को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होने कहा कि सरकार किसानो के जीवन स्तर में सुधार करने के लिये दिन रात कार्य कर रही है। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किसान मेला प्रदर्शनी का अवलोकन कर कृषि क्षेत्र में हो रहे परिवर्तनो का अवलोकन किया तथा नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार किया।
इस अवसर पर सदर सांसद डा रमापति त्रिपाठी, सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका, रुद्रपुर विधायक जय प्रकाश निषाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डा अन्तर्यामी सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments