परोपकार होता रहे

आँख में यदि कुछ चला जाये तो
उसे बिलकुल नहीं देख पाती हैं,
वैसे ही दूसरे की बुराई दिखती है,
पर अपनी बुराई न दिख पाती है।

जीवन में वक्त से ज्यादा महंगी
अंतर्मन की भावनायें होती हैं,
यदि हृदय से इन्हें समझ सकें,
तो भावनायें अनमोल होती हैं।

कोई क्यों रूठता है अपनो से,
अपने सदा स्नेहशील होते हैं,
अपनों से मित्र कहाँ मिलते हैं,
जैसे मित्र आप हैं और हम हैं।

जिंदगी की राह कभी बनी बनाई
नही मिलती है, बनानी पड़ती है,
जिसने जैसा मार्ग बनाया होता है,
उसे वैसी ही मंजिल भी मिलती है।

हाथों से परोपकार होता रहे,
आँखों में प्रेम भाव झलकता रहे,
पैरों की गति सच की राह पे चले,
आदित्य जीवन प्रशस्त होता रहे।

डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र
‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

12 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

16 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

16 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

16 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

16 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

17 hours ago