मनरेगा में भारी भ्रष्टाचार: 2723 के सापेक्ष 772 श्रमिक ही मिलें

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में जनपद में चल रहे मनरेगा कार्यों का औचक निरीक्षण 14 जनपद स्तरीय अधिकारियों से करायी गयी। जिसमें महेन्द्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी से ग्राम पंचायत बभनी में, रवीश कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी से इमिलडीहा, सौरभ कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग-2 से डिघवा, प्रवीण कुमार मिश्रा, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी से बकैनिया पकड़ी, अरविन्द कुमार वर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग-3 से लोईयाभार, सी०पी० सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी (कृषि) से सेवहा चौबे, अमित सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से सेमरी, सतीश चन्द्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी (प्रोबेशन) से साड़ेकला, सत्येन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आई०सी०डी०एस०) से हारापट्टी, राजेश अपर जिला पंचायत अधिकारी से अमरडोभा, डॉ सर्वेश यादव, जिला कृषि अधिकारी से तेजपुर, समुद्र गुप्त मल्ल, जिला उद्यान अधिकारी से फुलवरिया, डॉ सुरेश कुमार तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से पुरैना में चल रहे मनेरगा कार्यों का औचक स्थलीय निरीक्षण कराया गया।
उक्त ग्राम पंचायतों में एम०आई०एस० के अनुसार कुल 2723 श्रमिक लगे थें जिसके सापेक्ष मौके पर मात्र 772 श्रमिक ही उपस्थित मिलें।
इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी एवं उपायुक्त श्रम रोजगार प्रभात द्विवेदी द्वारा ग्राम पंचायत सौरहा सिंहोरवा, विकास खण्ड सेमरियावां में कुल चार मनरेगा परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया। जिसमें चार परियोजनाओं के सापेक्ष मात्र एक परियोजना पर श्रमिक पाये गये, तीन परियोजनाओं पर कोई श्रमिक नहीं थें। कार्य की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं थी। मनरेगा योजनान्तर्गत पायी गयी कमियों के संबंध में अग्रेतर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

1 hour ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

1 hour ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

5 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

5 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago