जाति को सामाजिक संबंधों तक सीमित रखें —-दिग्विजय किशोर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।विश्व हिंदू महासंघ के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह का स्वागत समारोह विकास खंड घुघली ब्लॉक के सभागार में हुआ तथा घुघली इकाई की बैठक भी हुई। बैठक को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू महासंघ के संभाग प्रभारी दिग्विजय किशोर शाही ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी को पद की मर्यादा को समझना होगा। जाति और छुआ-छूत से ऊपर उठना होगा और जाति को सिर्फ सामाजिक संबंधों तक सीमित रखना होगा।आज सभी राजनीतिक दल जाति को टूल किट मान रहे हैं और जनता को भ्रमित कर उनके वोट का हरण कर ले रहे हैं।ऐसे लोगों से हमेशा सावधान रहना होगा।उन्होंने आगे कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ हिंदुओं का अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो संयुक्त राष्ट्र संघ में मान्यता प्राप्त है इस नाते आप की जिम्मेदारी बड़ी है। बैठक में मंडल प्रभारी कमलेश शाही ने कहा कि भगवान राम हमारे आराध्य है हमे उनके जीवन चरित्र से सीखना होगा और उनके पद चिन्हों पर चलना होगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह ने की । इस दौरान अभिषेक सिंह ,जिलाध्यक्ष मृगेश बहादुर सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, चतुर्भुजा सिंह ,अशोक श्रीवास्तव ,राहुल दुबे अभय सिंह, बिरेंदर गुप्ता , शैलेश यादव, कृष्ण कुमार गुप्ता, महेश गुप्ता , आलोक त्रिपाठी,रंजीत कुमार, राजकुमार बर्मा ,मनोज नाथ नेगी ,राजकुमार तमाम लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

5 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

5 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

9 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

9 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago