गुजना हिंदी हाई स्कूल का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

छात्रों ने की अनोखी कला की प्रस्तुति
अतिथियों का हुआ सम्मान

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
ठाणे शहर के गुजना इंग्लिश व हिंदी हाईस्कूल का 44वां वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पिछले 44 वर्षों से यह विद्यालय घोड़बंदर रोड स्थित आजादनगर, मनोरमा नगर, मानपाड़ा, आदि क्षेत्र में रह रहे समाज के निम्न व पिछड़े आयवर्ग के लिए चलाया जा रहा है।यह समारोह हीरानंदानी मीडोज स्थित डॉ. काशीनाथ घाणेकर हॉल में आयोजित किया गया था। स्कूल संचालक आनंदकुमार पाण्डेय ने बताया कि सन् 1980 में स्थापित अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के उनके पूर्व प्राथमिक, प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल में करीब 2,300 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं।इस वार्षिकोत्सव में स्कूल के होनहार और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वसुधैव कुटुंबकम् थीम के तहत आयोजित इस समारोह में पर्यावरण रक्षा, बेटियों की प्रगति के लिए प्रोत्साहन, बेटी सुरक्षा, सभी को शिक्षा, सबको सम्मान जैसे विषय पर कार्यक्रम रखे गए थे।
समारोह में उपस्थित प्रमुख अतिथियों में पंकज मिश्र, सुरेंद्र पाण्डेय,अविनाश दिनेश पांडेय , अनिल शुक्ला, कैलाश म्हापदी, राजेश मिश्र, विक्रम सिंह, सिद्धार्थ पाण्डेय,दत्ता घाड़गे, आशीष दुबे, चंद्रशेखर शुक्ल, जनक व्यास, संजय शुक्ल, प्रदीप पूर्णेकर, संजय मिश्र, संजय शुक्ल, प्रेमजी पटेल आदि को सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम का सूत्र संचालन जागृति यादव, पूनम दूबे, प्रीती रॉय और साधना मिश्र ने किया। अभय पाण्डेय और राजेश पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत किया तथा संतोष पाण्डेय ने आभार व्यक्त किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

5 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

5 hours ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

6 hours ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

6 hours ago

वाराणसी में ATS का बड़ा ऑपरेशन, 30 लाख के इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू की मौत

https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…

6 hours ago

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW बनी हादसे का शिकार, तीन ने गंवाई जान

नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…

6 hours ago