मतदान जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित कवि सम्मेलन

मतदान के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करना ही हमारा लक्ष्य-महापौर

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच द्वारा मुंशी प्रेमचंद पार्क में मतदान जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गोरखपुर के महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मतदान के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करना ही हमारा लक्ष्य |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मेयर गोरखपुर डॉक्टर सत्या पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग जितने पढ़े लिखे हैं, उनके इलाके में उतना ही कम मतदान होता है यह चिंता का विषय है |
विशिष्ट अतिथि डॉक्टर दिलनवाज ने संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच आज लोगों से यह अपील करता है कि वह अपने मताधिकार का उपयोग करके सही व्यक्ति का चुनाव करें |
कार्यक्रम के संयोजक मोहम्मद वजिक शिबू ने कहा कि कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य था कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि वह अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। कविता और शायरी के माध्यम से |
कार्यक्रम का संचालन करते हुए मिन्नत गोरखपुरी ने पढ़ा की,
अच्छा राष्ट्र बनाने को मतदान करें | लोकतंत्र का पर्व चलो महान करें ||
प्रमोद चोखानी ने पढ़ा की,
आया आया फिर से आया लोकतंत्र का पर्व महान |
अति बहुमूल्य है वोट आपका वोट बढ़ाता देश की शान ||
एकता उपाध्याय ने पढ़ा की,
खड़े चौराहा ज्ञान लपेटब देब चार चौराहा,
हई खराब हऊ नेता निम्मन पढ़बैं खूब पहाड़ा।
आशिया गोरखपुरी ने पढ़ा की,
वोट दो उसको जो नेता जाहिल न होचुनना ऐसा लीडर जो कातिल न हो
रुद्रा उत्कर्ष शुक्ला ने पढ़ा की,
खड़े चौराहा ज्ञान लपेटब देब चार चौराहा,
हई खराब हऊ नेता निम्मन पढ़बैं खूब पहाड़ा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री निजामुद्दीन, रईसुद्दीन क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी, जिला अध्यक्ष देवरिया सत्तार, जिला उपाध्यक्ष देवरिया अशरफ अली जिला अध्यक्ष गोरखपुर , पूर्व हाकी प्लेयर जफर अहमद खान,मोहम्मद सुहेब अमीन,फजल खान, समीर खान सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे | कार्यक्रम का सफल संचालन मिन्नत गोरखपुरी ने किया |

rkp@newsdesk

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

14 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

14 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

14 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

14 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

15 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

15 hours ago