मुंबई(राष्ट्र की परम्परा) लोकसभा 2024 उत्तरमध्य मुंबई से इंडिया गठबंधन की लोकसभा प्रत्याशी दिवंगत नेता एकनाथ गायकवाड की सुपुत्री वर्षा गायकवाड की जीत के लिए राकांपा (शरदचंद्र पवार गुट)के कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है. राकांपा (शरदचंद्र पवार गुट ) के उत्तरमध्य मुंबई जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक मिलिंद अण्णा कांबले के नेतृत्व में, राकांपा कार्यकर्ता कुर्ला विधानसभा क्षेत्र में जोरदार चुनाव प्रचार में जुटे हैं। कुर्ला के गली-गली मे जनसंपर्क कर लोगों से वर्षा गायकवाड को वोट देने की अपील कर रहे हैं। कुर्ला प्रखंड तक्यावार्ड ,आंबेडकर चौक ठक्करबाप्पा कालोनी व सेल कालोनी मे जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।भाजपा के उमिदवार उज्जवल निकम को हराने के लिए हर जुगत लगायी जा रही है। मिलिंद अण्णा कांबले ने कहा कि विगत 10 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है परंतु विकास का काम नहीं हुआ है, देश की जनता महंगाई से त्रस्त है युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। राकांपा मुंबई उपाध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा कि भाजपा इडी व सीबीआइ के सहारे चुनाव जितना चाहती है और कहा कि भाजपा प्रत्याशी उज्जवल निकम को वोट देकर अपना मत बर्बाद नहीं करना है। उक्त अभियान में रफिक इद्रिशी हाजी शेख सलीम चांद बेग सहित अनेको राकांपा (शरदचंद्र पवार गुट) के कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।
पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…