देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) नागरी प्रचारिणी सभा, देवरिया द्वारा तुलसी जयंती की पूर्व संध्या पर एक भव्य काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध गीतकार दयाशंकर कुशवाहा ने की। कवियों ने विभिन्न रसों, छंदों और भावों से सजी कविताओं की प्रस्तुति कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सरोज कुमार पांडेय ने “हम सावन हैं” गीत से वर्षा ऋतु की छटा बिखेरी, तो इंद्र कुमार दीक्षित ने सामाजिक बदलाव पर केंद्रित कविता सुनाई। कवयित्री क्षमा श्रीवास्तव, पार्वती देवी गौरा, कीर्ति त्रिपाठी, अंजलि अरोड़ा, नित्यानंद आनंद, सौदागर सिंह सहित अन्य रचनाकारों ने भी अपनी भावपूर्ण रचनाएं प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम का संचालन रमेश सिंह दीपक ने किया। सभा के उपाध्यक्ष डॉ. दिवाकर प्रसाद तिवारी और मंत्री डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी ने कवियों व श्रोताओं का आभार जताया।
कार्यक्रम के अंत में कवि महेंद्र प्रताप गौड़ की माता जी के निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अनेक साहित्यप्रेमी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…
भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…
शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…