संदिग्ध हालात में गोली लगने से चकबंदी यूनियन अध्यक्ष की मौत, क्षेत्र में सनसनी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।
राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चकबंदी विभाग के निर्विरोध अध्यक्ष और चर्चित ज्योतिषाचार्य राजकुमार सिंह की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और छानबीन शुरू कर दी गई है। फिलहाल गोली चलने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजकुमार सिंह अपने आवास पर थे, जब यह हादसा हुआ। आसपास के लोगों द्वारा गोली चलने की आवाज सुनकर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया गया।

राजकुमार सिंह न सिर्फ चकबंदी विभाग में वर्षों से निर्विरोध अध्यक्ष थे, बल्कि वे अपने ज्योतिषीय ज्ञान के लिए भी जाने जाते थे। प्रदेश के कई प्रमुख राजनेताओं, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और व्यवसायियों के वे निजी ज्योतिषाचार्य रहे हैं। उनके अचानक निधन की खबर से प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर है।
घटना को लेकर पुलिस ने अभी तक इसे आत्महत्या, दुर्घटना या हत्या – किसी भी एंगल से इंकार नहीं किया है। थानाध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि, “हम सभी संभावनाओं की जांच कर रहे हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मृतक के मोबाइल व अन्य निजी दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।”
राजकुमार सिंह के निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनके रिश्तेदार और जान-पहचान के लोग बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। कई गणमान्य नेताओं और अफसरों के भी मौके पर पहुंचने की खबर है।
फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। पुलिस की प्राथमिक जांच में अभी तक किसी तरह की साजिश या सुसाइड नोट की पुष्टि नहीं हो पाई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

5 minutes ago

बरहज में मछली पकड़ने के दौरान दर्दनाक हादसा

नाले में फंसे 50 वर्षीय मुन्नीलाल, को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…

9 minutes ago

नटवा जंगल में कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, किशोर की मौत; दो घायल

गंभीर घायल युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार…

12 minutes ago

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी

डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह बिग बी की पोस्ट से चिंतित हुए करोड़ों फैंस,…

2 hours ago

गोरखपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, बलिदान को किया नमन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को गोरखपुर पुलिस लाइन…

3 hours ago