कौशिकी फाउंडेशन का युवा शक्ति सम्मान एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्न

बड़हलगंज ( राष्ट्र की परंपरा ) विगत वर्षों से सक्रिय संगठन “कौशिकी फाउंडेशन” द्वारा स्थानीय सत्कार होटल सभागार में उनके द्वारा प्रशिक्षित छात्रों हेतु प्रशिक्षण प्राप्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही शहर में विभिन्न रचनात्मक और सकारात्मक स्वरूप में कार्य हेतु पांच युवा (पुरुष) व पांच युवा शक्ति (महिला) सम्मान भी दिए गये। जानकारी देते हुए फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती ममता ओझा से बताया कि कौशिकी फाउंडेशन मूलतः उस वर्ग की सेवा में कार्यरत है जिन्हे मूलभूत सुविधाएं मिल ही नही पातीं। इस दिशा में वे अपने साथियों के साथ लगातार विगत वर्षों में सक्रिय रहते हुए निचली बस्तियों के बालक बालिकाओं हेतु शिक्षा, शिक्षण सामग्री और शिक्षण में संलग्न हैं। इसी वर्ग की महिलाएं स्वरोजगार प्राप्त कर सकें इसलिए उन्हें सिलाई प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से दिया जाता है। इस अवसर पर इन्ही प्रशिक्षण प्राप्त तीस महिलाओं और बालिकाओं को प्रमाण पत्र दिए गए।
मंच पर उपस्थित श्रीमती अस्मिता चंद जी ने अपने संभाषण में कहा कि वे निरंतर फाउंडेशन के कार्यों को देखते आ रही हैं और समाज के प्रति इस पुनीत भाव से किए जा रहे श्रीमती ममता ओझा के समस्त प्रयासों को सराहना की।विधायक राजेश त्रिपाठी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जागरूकता के इस दौर में कौशिकी फाउंडेशन उजाले की एक किरण है जो महिला वर्ग को आत्मनिर्भरता की सीख दे रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी श्रीमती ओझा के कार्यों हेतु उन्होंने शुभ भाव प्रेषित किए।
समाजसेविका प्रज्ञा राय जी ने बेटियो का मनोबल बढ़ाया व समाजसेविका अंकिता त्रिपाठी जी ने सिलाई प्रशिक्षण ली हुई बेटियो को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया। मंच पर उपस्थित ब्लॉक प्रमुख श्री राम आशीष राय ने संबोधित किया व संत श्रीश दास जी महाराज ने शुभाशीष प्रदान किये।
इस से पूर्व प्रथम गोरक्ष युवा सम्मान समारोह में ,(पुरुष)अंकुर सिंह राजपूत,श्रीमृत्युंजय राय,भरत मौर्या,कमलेश वर्मा, शशांक शर्माऔर प्रथम गोरक्ष शक्ति सम्मान (महिला)आरती सिंह बघेल,अनिता शर्मा,मंजू सिंह,अन्नू गुप्ता,विजयलक्ष्मी जायसवाल को मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए।
प्रारंभ में अतिथि स्वागत और संभाषण ममता ओझा द्वारा संपादित किया गया।कार्यक्रम के संचालक लखनऊ से पधारे टीवी के मशहूर कवि और सूत्रधार शेखर त्रिपाठी थे।

rkpshomnath

Recent Posts

मातृ वंदन योजना में लापरवाही पर चार सीडीपीओ को नोटिस, शमशाबाद के सीडीपीओ पर कार्रवाई के निर्देश

आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के 536 पदों पर चयन पूरा, शेष रिक्त पदों पर जल्द…

3 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली तिराहे से पुलिस ने दबोचा

दो वाहनों की टक्कर के विवाद में युवक को लगी थी गोली, मामले में दर्ज…

3 hours ago

खेत में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

गांव के बाहर खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, एएसपी ने किया घटनास्थल का…

4 hours ago

दीवार में सेंध लगाकर लाखों के जेवर और 80 हजार नकदी ले उड़े चोर

तीन महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ, 500 मीटर दूर खेत में…

4 hours ago

मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से किया ताबड़तोड़ प्रहार

पुरानी रंजिश में युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज…

4 hours ago

शहीद कोठारी बंधुओं की स्मृति में विहिप-बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर

28 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता और सेवा का संदेश देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)अयोध्या में श्रीराम…

4 hours ago