जेपीएस सेंट्रल एकेडमी मिशन शक्ति अभियान के तहत दी गई जानकारी

झंगहा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड खोराबार के जेपीएस सेंट्रल एकेडमी जंगल गौरी नंबर एक झंगहा में मंगलवार को क्षेत्राधिकार चौरी चौरा योगेंद्र सिंह एवं थाना प्रभारी झंगहा गौरव राय कनौजिया के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान फेज 4 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। झंगहा पुलिस द्वारा विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 ,पुलिस आपातकाल सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस 108 ,साइबर हेल्पलाइन 1930 इत्यादि के संबंध में जानकारी दी गई। क्षेत्राधिकार चौरी चौरा योगेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की गई है जिसके द्वारा घर से बाहर निकलने के बाद रास्ते में हो रही समस्याओं से छात्राओं को सशक्त एवं जागरूक बनाया जा रहा है। थाना प्रभारी झंगहा गौरव राय कनौजिया ने महिला सुरक्षा से संबंधित छात्राओं को जानकारी दी और कहा कि रास्ते में आते-जाते समय किसी प्रकार की समस्या हो तो इसकी जानकारी स्थानी पुलिस को दें।इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर अभिजीत कुमार एवं प्रधानाचार्य सतीश चंद्र यादव ,उपनिरीक्षक प्रेम, कांस्टेबल विकास सिंह, महेंद्र तिवारी, महिला कांस्टेबल नेहा सिंह, पूजा पटेल ,सुप्रिया सिंह ,शिक्षिका चंद्रकला पांडेय, संगीता त्रिपाठी, सरिता राय , विशाल, रमन, नितिन दुबे ,रमेश शर्मा, इत्यादि शिक्षक उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

5 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

6 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

6 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

6 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

6 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

7 hours ago