बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतवासियों के लिए गौरव और सम्मान का प्रतीक है। वर्ष 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध हुआ, जिसका अंत 26 जुलाई को भारतीय सेना की विजय के साथ हुआ। इस युद्ध में अनेक वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश का मान बढ़ाया।
कारगिल युद्ध को ‘ऑपरेशन विजय’ के नाम से भी जाना जाता है। यह संघर्ष जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिले की पहाड़ियों में लड़ा गया था। 3 मई 1999 को स्थानीय चरवाहों द्वारा पाकिस्तानी घुसपैठ की जानकारी भारतीय सेना को मिली। इसके बाद लगभग 84 दिनों तक चले संघर्ष में भारतीय सेना ने साहस और अदम्य शौर्य का परिचय देते हुए पाकिस्तानी घुसपैठियों को पराजित कर दिया।
भारतीय थल सेना और वायु सेना की संयुक्त रणनीति ने जुलाई 1999 के अंतिम सप्ताह में विजय प्राप्त कर युद्ध का अंत किया। इस युद्ध में कैप्टन विक्रम बत्रा सहित अनेक वीर जवान शहीद हो गए, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
कारगिल विजय दिवस देशभक्ति, बलिदान और साहस की अमर गाथा है। यह दिन हमें उन शूरवीरों की याद दिलाता है जिनकी वीरता ने देश का सिर ऊंचा किया। आज देश 26वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है और उन सभी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।
सीमा त्रिपाठी,
बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…
14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…
🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…
UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…