Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। भारतीय झंडे वाला एलपीजी टैंकर ‘ग्रीन सान्वी’ (Green Sanvi) सफलतापूर्वक होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर बढ़ रहा है।

6 अप्रैल तक मुंबई पहुंचने की संभावना

जहाज ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, यह टैंकर 6 अप्रैल तक मुंबई पहुंच सकता है। इस जहाज में लगभग 44,000 मीट्रिक टन एलपीजी लदी हुई है, जो देश की खपत के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मार्च में सातवां भारतीय जहाज

ग्रीन सान्वी, मार्च महीने में होर्मुज पार करने वाला सातवां भारतीय जहाज बन गया है। हालांकि, अभी भी कई भारतीय तेल और गैस टैंकर होर्मुज क्षेत्र में फंसे हुए हैं और ईरानी क्लीयरेंस का इंतजार कर रहे हैं।

सप्लाई पर युद्ध का असर

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस टैंकर के पहुंचने से देश में गैस आपूर्ति की स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है।

ये भी पढ़े – वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

जल्द आ सकते हैं अन्य टैंकर

जानकारी के मुताबिक, जल्द ही ‘ग्रीन आशा’ और ‘जग विक्रम’ नाम के दो अन्य एलपीजी टैंकर भी होर्मुज पार कर भारत पहुंच सकते हैं।

भारत को मिली विशेष अनुमति

ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण के बावजूद भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान जैसे मित्र देशों के जहाजों को विशेष अनुमति दी गई है। भारतीय जहाजों को इंडियन नेवी की निगरानी में सुरक्षित रास्ता दिया जा रहा है।

रणनीतिक रूप से अहम है होर्मुज स्ट्रेट

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जो फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है। वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

ये भी पढ़े – CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

Karan Pandey

Recent Posts

आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

सी श्रेणी के फीडबैक वाले मामलों पर विशेष ध्यान देकर ए श्रेणी में लाने के…

33 minutes ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और फरियादियों को राहत दिलाने के उद्देश्य…

37 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 20 हजार रुपये

बरियारपुर की साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर कराई धनराशि वापस देवरिया (राष्ट्र की…

40 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 30 हजार रुपये

भलुअनी साइबर पुलिस टीम की कार्रवाई, पीड़ित ने पुलिस के प्रति जताया आभार देवरिया (राष्ट्र…

46 minutes ago

तीन दिन से ठप कुशीनगर की स्वास्थ्य व्यवस्था

12 अक्टूबर को लखनऊ में होगा घेरा डालो-डेरा डालो महा आंदोलन कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश…

50 minutes ago

गैस सिलेंडर की मरम्मत के दौरान हादसा, आग की चपेट में आए चार लोग; मेडिकल कॉलेज में भर्ती

गैस सिलेंडर में रिसाव से भड़की आग, चार लोग झुलसे; बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल…

1 hour ago