Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पानी से भरे कुएं में कार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई।

परिवार के साथ लौटते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि सभी लोग एक निजी क्लास के स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सीधे कुएं में जा गिरी।

मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल

इस हादसे में सुनील दरगुडे के परिवार सहित कुल 9 लोगों की जान चली गई। मृतकों में तीन बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर है।

क्रेन की मदद से निकाली गई कार

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया गया। देर रात क्रेन की मदद से कार को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़े – Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

अर्टिगा कार में सवार थे सभी लोग

दुर्घटनाग्रस्त वाहन मारुति सुजुकी अर्टिगा (MH15-JS-1053) बताई जा रही है। हादसा दिंडोरी के शिवाजी नगर स्थित एक कुएं में हुआ।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

राहत-बचाव में आई कठिनाइयां

रात के अंधेरे और कुएं में पानी भरे होने के कारण राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एनडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया।

ये भी पढ़े – CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

Karan Pandey

Recent Posts

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

2 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

3 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

3 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

3 hours ago

कैरियर काउंसिलिंग से छात्राओं को मिलेगी सही दिशा, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज…

3 hours ago