Categories: Uncategorized

कामधेनु शक्तिपीठ ने सरकार से की गीता प्रेस को जमीन देने की मांग

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कामधेनु शक्तिपीठ एवं विवेकानंद सेवा मिशन की आवश्यक वैठक जगन्नाथपुर स्थित प्रधान कार्यालय पर संपन्न हुई l जिसमें कामधेनु शक्तिपीठ के राष्ट्रीय प्रभारी गोवत्स स्वामी डॉ. विनय ने सरकार से मांग की है कि वह सनातन संस्कृति की संवाहक संस्था गीता प्रेस, गोरखपुर को जमीन देने की व्यवस्था करें।
डॉ. विनय ने कहा कि गीता प्रेस पूरे विश्व में एकमात्र ऐसी संस्था है। जो सनातन संस्कृति और भारतीय सभ्यता को पूरे विश्व में फैला रही है। अगर सरकार इस संस्था को आगे बढ़ाने के लिए जमीन देती है। तो इससे भारतीय सभ्यता पूरे विश्व में स्थापित होगा। इससे हमारे अतीत का गौरव फिर से मजबूत होगा।
ज्ञात हो कि गीता प्रेस ही एक ऐसा संस्था है। जो जनता को लागत मूल्य में धार्मिक किताबें उपलब्ध कराती है और इसी कारण से भारतीय सभ्यता का सुगंध पूरे दुनिया में फैल रहा है।
वैठक में प्रमुख रूप से बलराम अग्रवाल, सुरेश सुद्धiनिया, प्रभुदयाल कमलापुरी, केशव कुमार अग्रवाल, डॉ. पीके पांडेय, राजीव कुमार पांडे, विनोद वर्मा, राज कुमार शर्मा, आशीष शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, राघवेन्द्र श्रीवास्तव, गोविंद दुबे, पूनम गुप्ता, गीता सिंह, अमिता उपाध्याय, गणेश, आयुषी गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

4 days ago