सोशल मीडिया पर अभद्र धार्मिक टिप्पणी करने वाला बाल अपचारी गिरफ्तार

देवरिया/मईल(राष्ट्र की परम्परा)। थाना मईल पुलिस ने सोशल मीडिया पर अभद्र धार्मिक टिप्पणी करने वाले एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर मिली शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी की जानकारी सामने आई थी।

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मामले में थाना मईल पर मु.अ.सं. 177/2025, धारा 196(क) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं धारा 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच गंभीरता से करते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में वांछित एक बाल अपचारी को चिन्हित कर हिरासत में ले लिया है। संबंधित किशोर से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर बाल सुधार गृह भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में कार्य कर रही टीम ने बताया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक, भड़काऊ व धार्मिक विद्वेष फैलाने वाले किसी भी पोस्ट पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह, कांस्टेबल संतोष यादव, पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी करने से बचें और शांति व सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही, किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

आपका मूलांक आज क्या संकेत दे रहा है

🔮 आज का मूलांक राशिफल 2026: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत अंक ज्योतिष…

50 minutes ago

🔴 17 फरवरी मंगलवार का राशिफल 2026: हनुमान कृपा से किन राशियों को लाभ, किन्हें बरतनी होगी सावधानी?

🕉️ मंगलवार का दिन, बजरंगबली की पूजा और ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव17 फरवरी मंगलवार का राशिफल…

53 minutes ago

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

9 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

9 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

9 hours ago