स्व. मौली पांडे जी की स्मृति में अंडर-17 जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सम्पन्न

110 पहलवानों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) स्वर्गीय मौली पांडे जी की स्मृति में आयोजित अंडर-17 जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन आज बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल लगभग 110 पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे हुआ और समापन सायं 5:00 बजे हुआ।

इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के महासचिव पंकज कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने की। आयोजन में अंतरराष्ट्रीय पहलवान पन्नालाल यादव, हीरालाल यादव, कप्तान हरेंद्र सिंह, जनार्दन सिंह यादव, माया शंकर शुक्ला, आदित्य प्रताप सिंह, जवाहर प्रसाद यादव, विवेकानंद तिवारी, आत्मा पांडे और गिरवर मिश्रा सहित अनेक कुश्ती प्रेमी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समापन अवसर पर सभी विशिष्ट अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्थानीय कुश्ती संघ और खेलप्रेमियों का अहम योगदान रहा।

Editor CP pandey

Recent Posts

अधिवक्ता से मारपीट के बाद कोतवाली में हंगामा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सैकड़ों अधिवक्ताओं ने कोतवाली परिसर में दिया धरना, कोतवाल और दीवान के खिलाफ कार्रवाई की…

4 hours ago

जर्मनी की नौकरी छोड़ बने IAS, अब मधुबनी में धैर्य को लेकर चर्चा में DM आनंद शर्मा

फोटो AI निर्मित महिला ने पकड़ा DM आनंद शर्मा का कॉलर, फिर भी नहीं खोया…

5 hours ago

बेड़ो में सड़क पर मची चीख-पुकार! दो हादसों में 14 घायल, मासूम बच्चे समेत 8 रिम्स में भर्ती

रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड की राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में सोमवार…

5 hours ago

बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तीन नाबालिगों के मामले में पॉक्सो के तहत FIR

तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का आरोप, दो संदिग्ध हिरासत में; पॉक्सो एक्ट के तहत…

5 hours ago

पटरी के स्लीपर टूटे, सरिया निकला बाहर! श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट से मचा हड़कंप

रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका! ट्रेन को उड़ाने की साजिश की आशंका, बाल-बाल टला बड़ा…

5 hours ago