अंडर-19 महानगर क्रिकेट मैच का विजेता बना जुबली इंटर कॉलेज

गोरखपुर।(राष्ट्र की परम्परा)। माध्यमिक विद्यालयों की चल रही अंडर-19 महानगर क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच शुक्रवार को राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर खेला गया जिसमें जुबली इंटर कॉलेज ने इन्द्रासना इंटर कॉलेज को हराकर खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में महानगर की एमपी, एमजी, जुबिली और बालापार की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
पहला मैच एमजी और जुबिली के मध्य खेला गया जिसमें जुबिली इंटर विजयी रहा। दूसरा मैच एमपी और बालापार के मध्य खेला गया जिसमें एमपी को हराकर बालापार विजेता रहा।
फाइनल मुकाबला राजकीय जुबली इंटर कॉलेज और इंद्रशना इंटर कॉलेज बालापार के मध्य हुआ जो कांटे का रहा।
बालापार ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 62 रन बनाए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जुबली टीम ने 8 ओवर में 63 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया।जुबली की तरफ से नितिन ने 45 व अंकित ने 13 रन बनाए।
राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के उपप्रधानाचार्य किरण कुमार ओरेतो ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य डॉ सरोज, एमपी इंटर कॉलेज के पूर्व शारीरिक शिक्षक कृष्णकांत यादव, अभय प्रताप सिंह, मारवाड़ इंटर कॉलेज के पूर्व शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता ओमप्रकाश धर द्विवेदी, नीलम, किशोर कुमार जायसवाल, विवेकानंद मिश्रा,राम हरि यादव, शिव शंकर मल्ल आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

46 minutes ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

52 minutes ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

57 minutes ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

1 hour ago

बरहज में मछली पकड़ने के दौरान दर्दनाक हादसा

नाले में फंसे 50 वर्षीय मुन्नीलाल, को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…

1 hour ago

नटवा जंगल में कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, किशोर की मौत; दो घायल

गंभीर घायल युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार…

1 hour ago