14 मेगा रोड शो, दिग्गज नेताओं का जमावड़ा, MCD चुनाव के लिए क्या है बीजेपी का प्लान?

नईदिल्ली एजेंसी।भारतीय जनता पार्टी 20 नवंबर के दिन को सुपर संडे बनाने की योजना बना रही है। पार्टी दिल्ली में 14 रोड शो के साथ नगर निगम चुनाव में अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। एमसीडी चुनाव के लिए रणनीति के तहत बीजेपी के छह प्रदेशों के बड़े नेता, मंत्री, विधायक और सांसद प्रचार करेंगे। कई विधायकों और सांसदों की दिल्ली नगर निगम में ड्यूटी लगाई गई है।

सूत्र के मुताबिक 14 प्रमुख नेता दिल्ली में मेगा रोड शो करेंगे, जिसमें दिल्ली के सभी 14 जिलों में सभी नीतियों और लाभों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। अपने पक्ष में अधिक वोट हासिल करने के लिए यह बीजेपी की मजबूत चाल है। ये नेता अपने क्षेत्रीय प्रभाव के अनुसार क्षेत्रों में जाएंगे। पिछली बार आम आदमी पार्टी ने सत्ता के चलते एमसीडी के लिए बीजेपी को चुनौती दी थी लेकिन बीजेपी बहुमत से जीती और सत्ता में आई। नगर निगम में चौथा कार्यकाल जीतने की उम्मीद कर रही भाजपा के रोड शो और वरिष्ठ नेताओं के नाम की योजना को अंतिम रूप दिया जाना शेष है। सूत्रों की माने तो राष्ट्रीय नेतृत्व से मंजूरी मिलते ही सूची जारी कर दी जाएगी।

दिल्ली नगर निगम में 250 सीटों पर चुनाव होना है। इसमें कई बिहारी प्रत्याशी भी भाजपा की टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। ऐसे प्रत्याशियों की जीत पक्की करने के लिए पार्टी ने चुनाव प्रबंधन में दिग्गज माने जाने वाले सांसद, विधायक और संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की जिम्मदारी सौंपी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

37 seconds ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

6 minutes ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

12 minutes ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

18 minutes ago

बरहज में मछली पकड़ने के दौरान दर्दनाक हादसा

नाले में फंसे 50 वर्षीय मुन्नीलाल, को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…

22 minutes ago

नटवा जंगल में कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, किशोर की मौत; दो घायल

गंभीर घायल युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार…

25 minutes ago