पत्रकारों ने कोतवाल के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, क्षेत्राधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जांच कर कार्रवाई का क्षेत्राधिकारी ने दिया आश्वासन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली नानपारा पुलिस पर आधी रात पत्रकार के घर छापेमारी करने और परिवार के साथ अभद्रता का आरोप लगा है। बताया गया कि शुक्रवार की देर रात भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने एक राष्ट्रीय दैनिक से जुड़े पत्रकार के घर दबिश दी।

परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बच्चों के साथ अपमानजनक व्यवहार किया तथा पत्रकार के सहायक को हिरासत में ले लिया। वहीं पत्रकार को भी धमकियां दी गईं, जिससे परिवार दहशत में है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिले भर के पत्रकार संगठनों में रोष फैल गया। शनिवार सुबह बड़ी संख्या में पत्रकार संघ कार्यालय पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए पुलिस उपाधीक्षक नानपारा के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की।

क्षेत्राधिकारी के आश्वासन के बाद भी आक्रोशित पत्रकार शांत नहीं हुए और कतर्नियाघाट तिराहे तक पैदल मार्च कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बाद में इमामगंज चौराहे पर पहुंचे पत्रकारों से क्षेत्राधिकारी ने ज्ञापन लिया और मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

15 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

15 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago