स्कूल में बिजली के तार की चपेट में आए दो चचेरे भाई, हालत गंभीर – जांच के आदेश, लापरवाहों पर गिरेगी गाज

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बेल्थरारोड तहसील के सीयर शिक्षा क्षेत्र के चक इमिलिया प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। स्कूल परिसर में बिजली के खंभे से लटक रहे तार की चपेट में आने से दो चचेरे भाई दीपांशु राजभर (9) और विवेक राजभर (9) गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के दौरान स्कूल की प्रधानाध्यापिका सुमन सिंह ने अपनी जान जोखिम में डालकर दोनों बच्चों को बचाया।

दोनों बच्चों को पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। परिजन बाद में बच्चों को बेहतर इलाज के लिए मऊ लेकर चले गए।

हादसे की वजह: लटकते तार में आ रहा था करंट

गांव में बिजली की मुख्य लाइन न होने के कारण ग्रामीणों ने मेन रोड से केबल जोड़कर स्कूल के पास से लाइन खींची थी। उसी केबल में कट लगने से बिजली का करंट स्कूल परिसर में लगे पोल तक पहुंच गया। लंच ब्रेक के दौरान खेलते समय दोनों बच्चे करंट की चपेट में आ गए।

प्रधानाध्यापिका सुमन सिंह ने दौड़कर बच्चों को पोल से दूर किया, जिससे उन्हें भी करंट का झटका लगा और वे कुछ देर के लिए बेहोश हो गईं। बाद में शिक्षकों ने उन्हें भी अस्पताल पहुंचाया।

जांच और कार्रवाई शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सुनील चौबे मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह भी मऊ अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की व्यवस्था देखी।

बीईओ चौबे ने कहा कि हादसे के समय प्रधानाध्यापिका सुमन सिंह और सहायक अध्यापिका राशि गुप्ता मौजूद थीं। वहीं, दो शिक्षामित्र बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए हैं, जिन पर कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल प्रशासन ने बताया कि हादसे से पहले ही बिजली निगम को खतरे की सूचना दी गई थी, लेकिन निगम की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि स्कूल में पंखे और लाइट लगे होने से विद्युत कनेक्शन पर भी सवाल उठे हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

1 day ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

1 day ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

1 day ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

4 days ago